img-fluid

नक्सलियों ने CAF कैंप पर किया हमला, पुलिस मुठभेड़ में 4 जवान घायल

April 18, 2022

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों (Naxalites in Chhattisgarh’s Bijapur) ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बीजापुर के कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा स्थिति सीएएफ (CAF) के कैंप पर नक्सलियों (Naxalites ) ने हमला कर दिया। रविवार की रात नक्सलियों (Naxalites ) ने कैंप पर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे 4 जवान घायल हुए हैं। माओवादियों ने छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स (CAF) के कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा स्थित कैंप पर UBGL दागे और अंधाधुंध फायरिंग की है। घायल जवानों को बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल 2 जवानों को रायपुर रेफर किया गया है।



  • जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 11 बजे नक्सलियों ने कुटरु थाना क्षेत्र के दरभा स्थित सीएएफ कैंप में फायरिंग शुरू कर दी। जंगल की आड़ लेकर नक्सलियों ने कैंप पर दर्जनभर से अधिक UBGL भी दागे हैं। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब एक घंटे तक रुक-रुक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। सुरक्षा बल के जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली फरार हो गए। इस घटना के बाद डीआरजी, सीएएफ व अर्धसैनिक बल के जवानों की एक टीम को सर्चिंग के लिए जंगल की ओर रवाना किया गया है।

    Share:

  • 40 घंटे तक चला कुत्ते के लिए बचाव आभियान, क्लिक कर जानिए अनोखे रेस्क्यू की पूरी कहानी

    Mon Apr 18 , 2022
    मुंबई । मुंबई के वडाला इलाके में 40 घंटे चले बचाव अभियान (rescue operation) के बाद आखिरकार एक खुले मेनहोल में गिरे कुत्ते को बचा लिया गया। मुंबई में बारिश के दौरान अक्सर खुले मेनहोल में लोगों के गिरने से मौत की खबरें आती हैं, लेकिन गुरुवार सुबह गिरे इस श्वान को कड़ी मशक्कत के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved