रायपुर/बीजापुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के पदेड़ा गांव के मार्ग पर शुक्रवार को एक जवान का शव खून से लथपथ मिला है। नक्सलियों ने अपहरण के बाद धारदार हथियार से छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्सेज जवान पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दिया। वहीं हत्या के बाद शव को गंगालूर-बीजापुर मार्ग पर फेंक कर भाग निकले।
जानकारी के मुताबिक मृतक जवान का नाम मल्लूराम सूर्यवंशी है। जवान छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्सेज के पायनियर प्लाटून में पदस्थ था। मृतक जवान पिछले 5 दिनों से लापता था। घटनास्थल से नक्सली पर्चा भी बरामद किया गया है। नक्सलियों की गंगालूर एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। यह पूरा मामला बीजापुर कोतवाली क्षेत्र के पदेड़ा गांव का है। पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई है। पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved