img-fluid

एनसीपी (एसपी) न तो एनडीए में शामिल होगी और न ही परिसीमन बिल का समर्थन करेगी – सांसद सुप्रिया सुले

July 15, 2026


मुंबई । सांसद सुप्रिया सुले (MP Supriya Sule) ने कहा कि एनसीपी (एसपी) न तो एनडीए में शामिल होगी (NCP (SP) will neither join NDA) और न ही परिसीमन बिल का समर्थन करेगी (Nor support Delimitation Bill) ।


  • एनसीपी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने बुधवार को उन सभी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि उनकी पार्टी संसद के मानसून सत्र में केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का समर्थन करेगी या फिर एनडीए में शामिल होने जा रही है। मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुप्रिया सुले ने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी को परिसीमन विधेयक को लेकर न तो कोई प्रस्ताव मिला है और न ही किसी तरह की कोई ‘डील’ हुई है। जब विधेयक का आधिकारिक मसौदा संसद में पेश होगा, तब पार्टी उसका विस्तार से अध्ययन करेगी और 24 घंटे के भीतर अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट करेगी।

    सुप्रिया सुले ने कहा कि बुधवार सुबह एक प्रतिष्ठित अखबार में एक खबर प्रकाशित हुई, जिसके बाद कई मीडिया संस्थानों ने यह खबर चलानी शुरू कर दी कि शरद पवार गुट केंद्र सरकार के संवैधानिक संशोधन वाले परिसीमन विधेयक का समर्थन करने की तैयारी कर रहा  है। उन्होंने कहा कि यह पूरी खबर ‘अनाम सूत्रों’ के आधार पर बनाई गई है और पार्टी की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक बयान कभी जारी नहीं किया गया। उन्होंने कहा, “हमारे कार्यकर्ताओं और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के सहयोगी दलों के बीच किसी तरह का भ्रम न फैले, इसलिए मैंने यहां आने से पहले शरद पवार, जयंत पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे, हमारे विधायकों और सांसदों से बात की और फिर अपनी स्थिति स्पष्ट करने आई हूं।”

    सुप्रिया सुले ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, वरिष्ठ नेता सतेज पाटिल और शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत से भी बात कर उन्हें पार्टी की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने दोहराया, “हमें परिसीमन विधेयक को लेकर कोई प्रस्ताव या डील नहीं मिली है। जब विधेयक संसद में आएगा, तब हम उसका अध्ययन करेंगे और 24 घंटे के भीतर अपना फैसला बताएंगे।” इधर, यह भी कहा गया कि अजित पवार गुट इस मंत्रालय को अपने पास ही रखना चाहता है, जिससे गठबंधन के ष्ट्र की राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज थी कि शरद पवार गुट जल्द ही औपचारिक रूप से एनडीए में शामिल हो सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि पार्टी को राज्य सरकार में वित्त मंत्रालय देने का प्रस्ताव दिया जा रहा है। वहींभीतर मतभेद की स्थिति बन सकती है।

    इन अटकलों को और हवा तब मिली जब मंगलवार रात जयंत पाटिल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके सरकारी आवास ‘वर्षा’ में मुलाकात की। हालांकि, सुप्रिया सुले ने इन सभी चर्चाओं को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा, “हमें एनडीए की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है और हम कहीं नहीं जा रहे हैं। हम वहीं हैं, जहां पहले थे और जनता के लिए काम कर रहे हैं।” उन्होंने शरद पवार के हालिया विधानसभा दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कक्ष में बैठने को लेकर उठे सवालों का भी जवाब दिया। सुप्रिया सुले ने कहा, ” शरद पवार लंबी दूरी तक चल नहीं सकते, इसलिए वे वहां जाकर बैठ गए थे। यह एकनाथ शिंदे की शालीनता थी कि उन्होंने कैबिनेट बैठक छोड़कर उनका स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।”

    Share:

  • बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, जमीन विवाद मामले में गोली मारने का आरोप

    Wed Jul 15 , 2026
    छतरपुर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले में बागेश्वर महाराज (Bageshwar Maharaj) के भाई शालिग्राम गर्ग को जमीन विवाद से जुड़े मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में अंकित मिश्रा को भी हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved