img-fluid

बिहार पहुंचीं एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

July 05, 2022


पटना । राष्ट्रपति चुनाव के लिए (For Presidential Election) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार (Candidate) द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) मंगलवार को बिहार पहुंचीं (Reached Bihar) । पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर उनके पहुंचने पर भाजपा के नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया (Welcomed by BJP Leaders) ।


स्वागत के लिए बिहार के उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल सहित कई नेता पहले ही पहुंच गए थे। राष्ट्रपति उम्मीदवार मुर्मू हवाईअड्डे से बाहर निकलने के बाद वे पुराना सचिवालय स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

यहां उनके स्वागत के लिए स्थानीय कलाकार भी स्थानीय वेशभूषा में सज-धज कर आए थे। आदिवासी वेशभूषा में भी कलाकारों ने द्रौपदी मुर्मू का बिहार की धरती पर अपने परम्परागत नृत्यों से स्वागत किया। मुर्मू इसके बाद एनडीए घटक दल के नेताओं की बैठक में शामिल होंगी। इस बैठक में जदयू के नेता भी शामिल रहेंगे। जदयू पहले ही मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा कर दी है।

Share:

  • नए अवतार में लॉन्‍च हुई Yamaha की YZF-R15S V3 बाइक, जानें कीमत व खूबियां

    Tue Jul 5 , 2022
    नई दिल्ली। इंडिया यामाहा मोटर (India Yamaha Motor) ने अपनी Yamaha YZF-R15S Version 3.0 में नया अपडेट देते हुए इसका एक और अवतार लॉन्च किया है। इस स्पोर्ट्स बाइक का ‘यूनीबॉडी सीट’ मॉडल अब ‘मैट ब्लैक’ रंग के एक नए शेड में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि नई पेंट स्कीम R15S […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved