img-fluid

NEET Paper Leak: आरोपी यश यादव दे सकेगा नीट री-एग्जाम, बहन की शादी में भी जाने की इजाजत

June 16, 2026

नई दिल्ली। NEET UG पेपर लीक मामले के आरोपी यश यादव को लेकर अपडेट सामने आया है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी यश यादव को आगामी 21 जून को होने वाली NEET UG री-एग्जाम में शामिल होने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही, कोर्ट ने उसे अपनी बहन की शादी में शामिल होने की भी मंजूरी दी है। हालांकि, इस दौरान यश यादव पुलिस कस्टडी में ही रहेगा। फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि शिक्षा एक मौलिक अधिकार है।

NEET री एग्जाम देशभर में 21 जून को आयोजित किया जाएगा। यश यादव को यह परमिशन देते हुए कोर्ट ने कहा कि शिक्षा एक मौलिक अधिकार है, इससे किसी को वंचित नहीं किया जा सकता। आरोपी यश यादव NEET री-टेस्ट के परीक्षा केंद्र तक पुलिस कस्टडी में ले जाया जाएगा, जहां वह एग्जाम दे सकेगा। इसके साथ ही, कोर्ट ने उसे उसकी बहन की शादी के समारोह में भी शामिल होने की इजाजत दी है। इस दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और वह पुलिस की निगरानी में ही रहेगा।


  • आरोपी यश यादव ने अदालत से 15 दिन की अंतरिम जमानत मांगी थी। हालांकि, इस महीने की शुरुआत में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह कहते हुए अर्जी पर विचार टाल दिया था कि यह रिक्वेस्ट करना जल्दबाजी होगी और आरोपी को अभी तक एडमिट कार्ड भी नहीं मिला है। ऐसे में कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 16 जून तय कर दी थी।

    नीट पेपर लीक के पांच आरोपियों में से एक यश यादव है। इससे पहले, 2 जून को राउज एवेन्यू कोर्ट ने यश यादव को नीट यूजी परीक्षा की पढ़ाई के लिए किताबें रखने की इजाजत दी थी। उसकी वकील अंबिका यादव ने बताया था कि वह एक होनहार छात्र है और उसने 03 मई को परीक्षा दी थी, जो रद्द हो गई थी।

    कोर्ट ने 02 जून को यश यादव की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ाने का आदेश दिया था। कोर्ट ने यश यादव के अलावा मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल और धनंजय लोखंडे की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ाने का आदेश दिया था। कोर्ट ने 14 मई को मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल और यश यादव को सीबीआई हिरासत में भेजा था। 15 मई को कोर्ट ने धनंजय लोखंडे को सीबीआई हिरासत में भेजा था। नीट यूजी पेपर लीक मामले में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    Share:

  • Powerful 6.7 Magnitude Earthquake Hits Indonesia; Chaos in Palu, Buildings Damaged

    Tue Jun 16 , 2026
    New Delhi: A powerful 6.7 magnitude earthquake shook Indonesia’s Sulawesi island on Tuesday. Reports indicate widespread damage in Palu, the capital of Central Sulawesi province, and surrounding areas due to the intense tremors. The earthquake was so strong that people, gripped by fear, rushed out of their homes and offices toward open spaces. Alarmingly, Palu […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved