
पटना। NEET पेपर लीक मामले में जांच एजेंसी को एक बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के आरोपी राकेश रंजन उर्फ रॉकी को गिरफ्तार करने के बाद आज सीबीआई ने उसे पटना की अदालत में पेश किया। कोर्ट ने रॉकी को 10 दिनों की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। रॉकी मूल रूप से बिहार के नवादा का रहने वाला है। लेकिन पिछले कुछ सालों से वह रांची में रहकर रेस्टोरेंट चलाता था। रॉकी ने ही नीट का पेपर लीक होने के बाद उसे सॉल्व कराकर चिंटू के मोबाइल पर भेजा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved