मनोरंजन

Neetu Kapoor को फिर आई पति Rishi Kapoor की याद, अभिनेत्री का पोस्ट कर देगा भावुक

डेस्क। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने पति अभिनेता ऋषि कपूर की याद करती हैं और उनसे जुड़ी पोस्ट भी साझा करती रहती हैं। आज एक बार फिर से नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर को याद किया है और बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट ने फैंस को भी इमोशनल कर दिया है।

ऋषि कपूर को याद कर साझा किया भावुक नोट
अभिनेता ऋषि कपूर भले ही आज इस दुनिया में न हो लेकिन वह अपने करीबी और फैंस के दिलों पर अब भी राज करते हैं। ऋषि कपूर ने ऑनस्क्रीन तो लोगों का दिल जीता ही था। इसी के साथ वह असल जिंदगी में भी काफी बेबाक थे। नीतू कपूर ने आज अपने इंस्टाग्राम से स्वर्गीय अभिनेता ऋषि कपूर की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह होंठों पर उंगली रखे आंखें बंद किए दिखाई दे रहे हैं। नीतू कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-‘आपका शोर याद आता है, यहां बहुत खामोशी है’।


फैंस भी ऋषि कपूर को याद कर हुए भावुक
ऋषि कपूर के इस दुनिया से अलविदा कहने के बाद अभिनेत्री नीतू कपूर ने हमेशा ही बेहद मजबूती से सब कुछ संभाला है। वह परिवार से लेकर पेशेवर मोर्चे पर भी लगातार सक्रिय हैं। आज ऋषि कपूर के लिए उनकी ये पोस्ट देखने के बाद फैंस अभिनेता को याद करने के साथ ही नीतू कपूर की तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं। वहीं बेटी रिद्धिमा कपूर और सेलेब्स भी दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ प्रतिक्रिया देते दिखे।

एक प्रशंसक ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘सच में आपकी आवाज की याद आ रही है ऋषि जी’। वहीं दूसरे ने लिखा- हम सभी आपको बहुत मिस करते हैं। इसी तरह से एक अन्य प्रशंसक ने प्रतिक्रिया दी- ‘वह हमेशा आपके आस-पास हैं। आपकी आत्मा उनसे जुड़ी हुई है और हमेशा उनसे कम्यूनिकेट करती है। बस अपनी आंखें बंद कीजिए और उनकी उपस्थिति को फील कीजिए।’ वहीं कई फैंस नीतू कपूर की तारीफ करते भी दिखाई दिए।

Share:

Next Post

शहर से लेकर ग्रामीण थानों में 200 से ज्यादा एफआईआर

Sun Oct 9 , 2022
नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री के आदेश के बाद… इंदौर। नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री के आदेश के बाद कल पुलिस एक्शन मोड में दिखी और अवैध शराब व नशीले पदार्थों के ठीयों पर कार्रवाई की। सरप्राइज चेकिंग में भी कई संदिग्ध हाथ लगे। 200 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि जैसे […]