img-fluid

स्वच्छता मिशन के कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं: निगमायुक्त

March 12, 2026

जबलपुर। स्वच्छता अभियान की सफलता को लेकर नगर निगम प्रशासन अब पूरी तरह Óएक्शन मोडÓ में आ गया है। समीक्षा बैठक के दौरान निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने स्वच्छता टीम के सदस्यों को दो टूक शब्दों में कहा कि स्वच्छता कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


  • समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने आईईसी एजेंसी के प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के अमले को कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का कार्य धरातल पर दिखनी चाहिए। निगमायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी को सुबह से शाम तक फील्ड पर रहकर सफाई व्यवस्था की निगरानी करने सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों और शहर की सुंदरता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने आईईसी एजेंसी को निर्देशित किया है कि वे जनता को जागरूक करने के लिए अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करें। हमारा लक्ष्य सिर्फ रैंकिंग सुधारना नहीं, बल्कि नागरिकों को एक स्वच्छ और स्वस्थ परिवेश देना है। इसके लिए हर कर्मचारी को पूरी निष्ठा के साथ मैदान में उतरकर कार्य करना होगा।

    Share:

  • जल्दबाजी में लिमिट से ज्यादा बुकिंग

    Thu Mar 12 , 2026
    भ्रामक प्रचार से गैस उपभोक्ता परेशान पनागर। अमेरिका ईरान युद्ध चलने के कारण लोगों में सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक प्रचार कराया गया कि गैस पेट्रोल और डीजल की भारत मे कमी आ जाएगी लेकिन ऐसा नहीं है। इसी भ्रामक सूचनाओं के चलते गैस उपभोक्ता परेशान हैं और जल्दबाजी में लिमिट से ज्यादा बुकिंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved