img-fluid

नाबालिग से पड़ोसी ने की छेडख़ानी, महिला को किए अश्लील इशारे

November 10, 2020

  • एक मामले में आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल। सूखीसेवनिया थाना इलाके में नाबालिग किशोरी के साथ में पड़ोस में रहने वाले युवक ने छेडख़ानी कर दी। आरोपी पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर अश्लील कमेंट्स करता आ रहा था। कल बदमाश ने पीडि़ता का रास्ता रोककर अश्लील हरकतें कर डालीं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। वहीं रातीबढ़ में रहने वाली महिला को पड़ोसी युवक ने अश्लील इशारे कर दिए। इस मामले में पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
सूखीसेवनिया थाने के प्रभारी वीबीएस सैंगर के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी एक गांव की रहने वाली है। वहीं आरोपी धर्मेंद्र भी रहता है और पीडि़ता का दूर का रिशतेदार भी लगता है। लड़की ने कल परिजनों के साथ थाने आकर बताया कि आरोपी बीते कई दिनों से कहीं भी आते और जाते समय उसका पीछा करता है। उसे देखकर अश्लील इशारे और कमेंट्स करता है। कल बदमाश ने फरियादिया को घर के पास में एकांत में रोक लिया और हाथ पकड़ लिया तथा अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर बदमाश ने धमकी दी। पीडि़ता ने शोर मचाया तो बदमाश उसे छोड़कर भाग निकला। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद तत्काल आरोपी युवक को दबोच लिया गया था। इधर रातीबढ़ इलाके में 28 वर्षीय महिला एक गांव में रहती है। वहीं आरोपी बलवीर सिंह तोमर रहता है। फरियादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपी बीते कई दिनों से उसे देखकर अश्लील इशारे कर रहा था। कल जब निजी कार्य के लिए महिला घर के बाहर निकली तो बदमाश ने उसका पीछा किया और छेडख़ानी की। इस मामले में भी पुलिस ने छेडख़ानी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

Share:

  • आधी रात होटल में छापेमारी एक दर्जन शराबी धराए

    Tue Nov 10 , 2020
    बैरागढ़ पुलिस ने की कार्रवाई भोपाल। बैरागढ़ इलाके में स्थित चिल आउट होटल में आधी रात को बैठकर शराब पी रहे करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस होटल मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved