img-fluid

‘नेपाल, तुम अकेले नहीं हो…’, बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए सोनू सूद, बोले- ‘हम आ रहे हैं’

August 27, 2026

मुंबई। नेपाल में आई भीषण बाढ़ (Devastating floods in Nepal) ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में भारत (india) की ओर से भी मदद और समर्थन की आवाजें उठ रही हैं। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मदद का ऐलान करते हुए कहा है कि वे इस संकट में अकेले नहीं हैं।

सोनू सूद ने कहा- ‘तुम अकेले नहीं हो’

सोनू सूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नेपाल की स्थिति को लेकर पोस्ट शेयर की। उन्होंने नेपाल के लोगों को भरोसा दिलाते हुए लिखा, ‘नेपाल, तुम अकेले नहीं हो। हम खाना, रहने की जगह और तुम्हें दोबारा खड़ा होने की मदद करने की ताकत लेकर आ रहे हैं।’ पोस्ट के साथ उन्होंने नेपाल के झंडे और दिल वाला इमोजी भी लगाया।

सोनू सूद इससे पहले भी प्राकृतिक आपदाओं और मुश्किल परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं। नेपाल में आई इस आपदा के बीच उनका यह ऐलान राहत की उम्मीद जगा रहा है।



  • मनीषा कोइराला ने भी जताई चिंता

    नेपाल की तबाही को लेकर अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने भी सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि नेपाल के लिए प्रार्थना करें और प्रार्थना व समर्थन के साथ एकजुट होकर खड़े हों।

    मनीषा कोइराला का नेपाल से पारिवारिक रिश्ता है। उनके दादा विश्वेश्वर प्रसाद कोइराला नेपाल के पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री थे। मनीषा का जन्म भी काठमांडू में हुआ था।

    बाढ़ में भारी तबाही का दावा

    बुधवार सुबह तिब्बत सीमा से लगे मध्य नेपाल के कई इलाकों में अचानक आई बाढ़ से बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर है। बाढ़ के पानी में घरों, पुलों और हाइड्रोपावर परियोजनाओं को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है।

    उपलब्ध रिपोर्टों में 160 लोगों की मौत और 750 से अधिक लोगों के लापता होने का दावा किया गया है। इसके अलावा चीनी मीडिया की रिपोर्टों में तिब्बत क्षेत्र में भी सैकड़ों लोगों के लापता होने की बात कही गई है। हालांकि, इतने बड़े आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि होने तक इन्हें अंतिम आंकड़ा मानना उचित नहीं होगा।

    ‘फतेह’ के बाद अब इस फिल्म में नजर आएंगे

    वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू सूद पिछली बार फिल्म ‘फतेह’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने अभिनय के साथ निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली थी। अब वह ‘नंदी’ में दिखाई देंगे और इस प्रोजेक्ट से भी अभिनेता के साथ निर्देशक के तौर पर जुड़े हैं।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved