img-fluid

अपने ही बयान पर बुरे फंसे नेपाल के पीएम बालेन शाह, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

June 02, 2026

काठमांडू। नेपाल (Nepal) में नेपाली पीएम बालेन शाह (PM Balen Shah) के एक बयान को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कथित तौर पर बालेन शाह की टिप्पणी के बाद देश की सियासत गरमा गई है और विपक्षी दलों ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। बयान को लेकर संसद से लेकर सड़कों तक विरोध की आवाजें उठ रही हैं।  विपक्ष ने उन्हें निशाने पर लिया है, तो अब काठमांडू की सड़कों पर भी बालेन शाह के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए.

दरअसल, नेपाली पीएम के इस बयान के बाद संसद के भीतर तीखी बहस हुई. आलोचकों का आरोप है कि उन्होंने लंबे समय से चले आ रहे क्षेत्रीय विवादों पर नेपाल की स्थिति को कमजोर किया है और भारत की कूटनीतिक बढ़त बढ़ा दी है. हैरान करने वाली बात है कि यह विवाद संसद से निकल कर अब सड़क तक पहुंच गया है. काठमांडू के मैतीघर में प्रदर्शनों की खबरें आ रही हैं. कुछ जगहों पर प्रोटेस्ट कर रहे लोगों ने बालेन शाह के खिलाफ नारे लगाए.



  • लोगों ने नेपाली पीएम पर लगाए कई आरोप
    द काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने बाले शाह पर राष्ट्र-विरोध बयान देने का आरोप लगाया है. प्रदर्शनकारी कर रहे लोगों का कहना है कि सभी को नेपाल की संप्रभुता की रक्षा करना चाहिए. प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि पीएम को माफी मांगनी चाहिए. वहीं, कुछ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बालेन शाह को इस्तीफा देना चाहिए.
    शाह के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेपाली कांग्रेस से जुड़े तरुण दल ने मैतिघर मंडला में एक शांतिपूर्ण विरोध मार्च आयोजित किया. इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम बालेन शाह की टिप्पणी गैर-जिम्मेदाराना है और उसकी निंदा होनी चाहिए. काठमांडू के साथ नेपाल के अलग-अलग शहरों में भी बालेन शाह के खिलाफ अलग-अलग संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया.
    जानिए बालेन शाह ने क्या कहा?

    गौरतलब है कि बालेन शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि पीएम बनने के बाद मुझे पता चला कि सिर्फ भारत ने नेपाल की जमीन पर कब्जा नहीं किया है, बल्कि नेपाल ने भी कई जगहों पर भारत की जमीन पर कब्जा जमा रखा है. बालेन शाह के इसी बयान के बाद नेपाल में भारी विवाद शुरू हो गया है.

    Share:

  • UP : लोकसभा चुनाव से सबक लेकर उत्तरप्रदेश विधानसभा इलेक्शन को लेकर भाजपा में मंथन का दौर...

    Tue Jun 2 , 2026
    नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधानसभा चुनाव (Assembly elections) को लेकर भाजपा (BJP) में मंथन का दौर जारी है. पिछले एक हफ्ते में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पंकज चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के बीच में तीन से ज्यादा बैठक हो चुकी है. माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved