img-fluid

टिकट के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे ‘नेताजी’

July 13, 2023

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव हैं। नेताओं की सक्रियता देखते ही बन रही है। लेकिन इस मामले में रतलाम जिला दूसरे जिलो से कहीं आगे निकलता दिख रहा है। यहां एक नेताजी जनता को बाबा महाकाल यानि उज्जैन की यात्रा करवा रहे हैं। एक दूसरे नेता सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं। चुनावी साल में नेताओं की सक्रियता वैसे तो पूरे मध्यप्रदेश में देखने को मिल रही है। लेकिन इस मामले में रतलाम, दूसरे जिलों से बढ़त बनाए हुए है। यहां भाजपा नेता तो, पीएम और सीएम के चेहरों की बदौलत अपनी जीत तय मान रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के नेता जमीन पर उतरकर जनता के बीच अपनी पैठ बना रहे हैं। आलम यह है कि रतलाम और जावरा के कांग्रेस नेता जन समर्थन जुटाने के लिए अलग-अलग मोड में नजर आ रहे हैं।

21 दिन से पदयात्रा पर नेताजी
पहली बात जावरा के कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह सोलंकी की। वीरेंद्र सिंह पहले जिला पंचायत के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इस बार जावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट के प्रबल दावेदार हैं। वे जनता के बीच अपनी पैठ मजबूत करने के लिए बीते 21 दिन से अपने साथियों के साथ जमकर मेहनत कर रहे हैं। वे पूरे जावरा विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में पद यात्रा कर रहे हैं। मांग है कि जावरा को जिला बनाया जाए। स्थानीय समस्याओं को भी जिला प्रशासन के सामने वे बखूबी उठा रहे हैं।


टिकट और जनता दोनों अभी पक्का नहीं
कहा जाता है ऐसी यात्राएं नेताओं को प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में स्थापित कर देती हैं। रतलाम जिले के इन कांग्रेसी नेताओं की यात्राओं का पहला उद्देश्य सिर्फ विधानसभा चुनाव का टिकट पाना है। टिकट मिल गया तो जनता इनका कितना साथ देगी ये देखना होगा।

भाजपा पीएम और सीएम के सहारे
इन दोनों यात्राओं को लेकर भाजपा नेताओं का कहना है इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। रतलाम को संभाग और जावरा को जिला बनाने की मांग भाजपाई पहले ही कर चुके हैं। इन यात्राओं का चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी के और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काम पर विजयश्री हासिल करेगी। पदयात्रा से लेकर महाकाल यात्रा तक, नेताजी सब कुछ करेगा
महाकाल का आसरा
रतलाम में भी कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर नजर आ रही है। कांग्रेस के एक नेता प्रभु राठौर जनता को महाकाल लोक की सैर करवाने के साथ ही बाबा महाकाल के दर्शन करवा रहे हैं। उद्देश धार्मिक है लेकिन आस विधानसभा चुनाव लडऩे की है।

Share:

  • मप्र के विधानसभा चुनाव में बीआरएस भी लगाएगी दांव

    Thu Jul 13 , 2023
    तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने का फैसला किया भोपाल। तेलंगाना के मुख्यमंत्री व भारत राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर राव ने पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वह हिंदी बेल्ट उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में भी पार्टी का विस्तार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved