img-fluid

सिंधिया संग दौड़ लगा रहे थे नेताजी, बीच रास्ते हुए धड़ाम!

December 11, 2021

ग्वालियर। ग्वालियर (Gwalior) के शंकरपुर (Shankarpur) में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (international cricket stadium) का निरीक्षण करने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने वहा पहुंचने के बाद बल्ला थामा और पांच ओवर तक बल्लेबाजी भी की, जिसमे सिंधिया ने कई चौके- छक्के भी जड़े, इस दौरान एक बार बोल्ड तो एक बार कैच आउट भी हुए। क्रिकेट में हाथ आजमाने के बाद सिंधिया ने अपनी फिटनेस दिखाते हुए मैदान में दौड़ भी लगाई, जिसमे उनके साथ दौड़ रहे उनके कार्यकर्ता संजय शर्मा गिर गए।


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (central minister) ने कहा यह स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस होकर दिसंबर 2022 तक तैयार हो जाएगा। जनवरी 2023 में इस स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच (first international match) खेला जा सकता है।

कोरोना ने टाला था निर्माण
कोरोना संक्रमण के प्रभाव से निर्माण की गति धीमी पड़ गई थी। एमपीसीए (MPCA) के इस स्टेडियम में अभी साउथ-ईस्ट (southeast) और वेस्ट में काम चल रहा है। ईस्ट में स्टेयर्स के साथ बॉक्स बनने शुरू हो गए हैं। 60 बीघा में बन रहे इस स्टेडियम में रोज 200-250 श्रमिक अत्याधुनिक मशीनों के साथ तेजी से काम पूरा कर रहे हैं। मिड इंडिया सिविल इरेक्टेड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधियों के अनुसार नवंबर 2022 तक काम पूरा हो जाएगा।

Share:

  • शनिवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, दूर होगी परेशानी, शनिदेव का बरसेगा आर्शीवाद

    Sat Dec 11 , 2021
    नई दिल्‍ली। शनि देव (Shani Dev) को न्याय का देवता माना जाता है। हिंदु धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यता है कि मनुष्य के शुभ-अशुभ कर्मों का फल शनि देव प्रदान करते हैं। बुरे कर्म करने वालों को शनिदेव के क्रोध (Anger) का सामना करना पड़ता है वहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved