img-fluid

Corona : नए मामलों में फिर आई गिरावट, बीते 24 घंटे में 35 हजार नए केस, 447 मौतें

August 09, 2021

नई दिल्ली। देश (Desh) में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के मामलों में लगातार कमी आ रही है। बीते 24 घंटे में 35 हजार केस सामने आए हैं, जबकि 447 लोगों की मौत हुई है। यानी रविवार के मुकाबले चार हजार कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 35, 499 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 39,466 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में अब भी एक्टिव मरीजों की संख्या 4,02,188 है। बता दें कि रविवार को 39,070 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह आंकड़ा 5 अगस्त के बाद सबसे कम है।

महाराष्ट्र में लोकल ट्रेनों की सेवा शुरू
केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत अन्य राज्यों में भी कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। महाराष्ट्र में  5580 मरीज मिले हैं। कोरोना के मामले कम होने के साथ ही राज्य में पूरी क्षमता के साथ लोकल ट्रेनें शुरू होने जा रही है। 15 अगस्त से टीका लगाने वाले लोगों के लिए सभी लोकल ट्रेनों की सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

Share:

  • उज्जैन में नकली डीजल बनाने का भंडाफोड़, हजारों लीटर जब्‍त

    Mon Aug 9 , 2021
    उज्जैन । मध्य प्रदेश (MP) के उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील में खाद्य विभाग ने लक्ष्मी ऑयल नामक फर्म (firm called laxmi oil) को नकली डीजल (fake diesel) बनाने के आरोप में सील कर दिया। बताया जा रहा है कि इस जगह नकली बायो डीजल (bio diesel) बेचा जा रहा था। जिले के खाद्य विभाग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved