मनोरंजन

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर आया नया मेहमान

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर एक नए मेहमान का आगमन हुआ है। ये नया मेहमान कोई और नहीं बल्कि उनका नया रेस्क्यू डॉग पांडा है। इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी।हालांकि प्रियंका के पास पहले से भी दो डॉग जीनो और डायना थे और अब उन्होंने पांडा को अडॉप्ट कर लिया है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस और उनके सभी डॉग्स एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा-‘ हमारा नया फैमिली मेंबर। पांडा, तुम्हारा परिवार में स्वागत है। हमने इस छुटकू को (जो ज्यादा दिनों तक छुटकू नहीं रहेगा) कुछ हफ्ते पहले गोद लिया था। हमें ठीक से नहीं पता लेकिन लगता है कि ये हस्की और ऑस्ट्रलियन शेपर्ड का मिक्स है। उनकी आंखे तो देखो। और कान भी!प्रियंका ने अपनी इस पोस्ट में ये भी बताया कि इस तस्वीर में डायना की फोटो एडिट करके लगाई है।

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस प्रियंका के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वहीं प्रियंका और निक अपने घर में आये इस नए मेहमान के साथ काफी खुश है।वर्कफ़्रंट की बात करे तो प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे किये है।वह आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ नजर आई थी।इस फिल्म में उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ इसे प्रोड्यूस भी किया था। प्रियंका इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ कैलिफोर्निया में हैं। वो जल्द ही अमेरिकन सुपरहीरो फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ में नजर आएंगी।

Share:

Next Post

जानिए महात्मा गांधी के चश्मे की कहां हो रही नीलामी, कितनी लगी बोली

Mon Aug 10 , 2020
  ब्रिटेन। महात्मा गांधी द्वारा इस्तेमाल किए गए गोल्ड प्लेटेड चश्मे की ऑनलाइन नीलामी ब्रिटेन में चल रही है। माना जाता है कि यह गोलाकार चश्मा उन्हें वर्ष 1900 के शुरुआती दशक में उपहार में मिला था। इसकी बोली 10,000 से 15,000 पाउंड तक जा सकती है। गांधी को गोल फ्रेम वाले चश्मे का पर्याय […]