बड़ी खबर

Twitter की डील पर नया अड़ंगा, Elon Musk के खिलाफ मुकदमा, 2025 तक रोक की मांग


नई दिल्ली। बीते दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter को खरीदने की घोषणा करने वाले एलन मस्क की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, इस डील पर रोक लगाने के लिए फ्लोरिडा पेंशन फंड ने मस्क और Twitter पर एक मुकदमा दायर किया है। इसमें एलन मस्क और Twitter की डील को कम से कम 2025 तक रोकने की मांग की गई है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक डेलावेयर चांसरी कोर्ट में दायर केस में कहा गया है कि 9 फीसदी से अधिक Twitter हिस्सेदारी लेने के बाद मस्क एक “इच्छुक स्टॉकहोल्डर” बन गए हैं। अब वह Twitter की खरीदारी को तब ही पूरा कर सकते हैं जब दो-तिहाई शेयरहोल्डर्स को उनका स्वामित्व नहीं दिया जाता है।


इसके मुताबिक कम से कम साल 2025 तक डील पर रोक लगाकर रखना जरूरी है। इस केस में Twitter के मैनेजमेट पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। आरोप है कि कंपनी के निदेशकों ने अपने कर्तव्यों का उल्लंघन किया है। इस पूरे प्रकरण पर अब तक ना तो Twitter का कोई बयान आया है और ना ही एलन मस्क की ओर से जवाब दिया गया है।

आपको बता दें कि एलन मस्क ने Twitter के लिए 44 बिलियन डॉलर की डील का ऐलान किया था। इसके लिए मस्क फंड भी जुटाने लगे हैं। बीते दिनों खबर आई कि मस्क ने सिकोया कैपिटल फंड ने 80 करोड़ डॉलर, वाइकैपिटल ने 70 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। वहीं, ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन ने एक अरब डॉलर निवेश की हामी भरी है।

Share:

Next Post

Sara Ali Khan पैसे कमाने के लिए सड़कों पर कर रही हैं ये काम, जानिए आखिर क्यों

Sat May 7 , 2022
नई दिल्ली। सारा अली खान हाल ही में शो द खतरा-खतरा में पहुंचीं। इस शो में फराह खान, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया साथ में नजर आए। इस दौरान सारा अली खान ने सबके साथ खूब मस्ती की। इस दौरान फराह ने सारा अली खान से कई ऐसे टास्क करवाए जो एक्ट्रेस ने कभी नहीं […]