img-fluid

नया भारत है, उकसावे को बर्दाश्‍त नहीं करता, यह एक शानदार पीएम का समय : CM मोहन यादव

May 11, 2025

नई दिल्‍ली । मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav)ने कहा कि यह एक शानदार प्रधानमंत्री(Prime Minister) का समय है। कहा कि वह काला युग समाप्त हो गया है जब कांग्रेस के शासन में सेना के जवानों का सिर कलम कर दिया जाता था। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत किसी भी उकसावे को बर्दाश्त नहीं करता है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पाकिस्तान के साथ चल रहे सैन्य संघर्ष का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कार्रवाई करने के लिए भारत को वैश्विक स्वीकृति की जरूरत होती थी। इसके विपरीत आज के भारत को कार्रवाई करने से पहले वैश्विक स्वीकृति की आवश्यकता नहीं है।


यादव ने सीहोर जिले के पिपलानी गांव में पत्रकारों से कहा, “समय बदल गया है। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब दुश्मन हमारे सैनिकों का सिर कलम कर देते थे। हमारी सेना कार्रवाई करने से पहले सरकार से आदेश मांगती थी। सेना कहती थी आप हमें आदेश दें, हम सब कुछ संभाल लेंगे। वे दिन चले गए।” उन्होंने कहा कि भारत के दुश्मन अब किसी भी दुस्साहस के बारे में सोचने से पहले 100 बार सोचते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई हमें भड़काने की कोशिश करेगा तो नया भारत उसे दंडित किए बिना नहीं छोड़ेगा। यह एक शानदार प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) का समय है।

इससे पहले दिन में सीएम यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिपलानी गांव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत आदर्श गोंड समाज के 600 से अधिक जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में भाग लिया।

Share:

  • जीत के जबड़े से भारत ने निकाली हार, सीजफायर पर बोले रक्षा विशेषज्ञ ब्रह्म चेलानी

    Sun May 11 , 2025
    नई दिल्ली. भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच अप्रत्याशित सीजफायर (ceasefire) ने कई लोगों को चौंका दिया है. सरकार के इस फैसले पर मशहूर जियोपॉलिटिकल एक्सपर्ट ब्रह्मा चेलानी (Brahma Chellaney) ने भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि भारत जीत की दहलीज पर था, लेकिन अंत में मन मसोस कर रह गया. अमेरिका की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved