
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में 52 करोड़ रुपए से नई ओपीडी बिल्डिंग बनेगी। इस बिल्डिंग में 15 विभागों के लिए अलग-अलग कमरे होंगे। इसके अलावा ईदगाह हिल्स पर 192 सीटर के 2 हॉस्टल बनेंगे। मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित मौजूदा हॉस्टल के कुछ भाग को तोड़ कर 208 सीटर का एक और हॉस्टल बनाया जाएगा। कॉलेज में स्पोट्र्स फैसिलिटीज में भी सुधार होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved