मुंबई (Mumbai)। ओम राउत की ‘आदिपुरुष’ (adipurush) के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त फ्लॉप होने के बाद से ही रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ (Ramayan) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। नितेश तिवारी की ‘रामायण’ (Ramayan) में भगवान राम की भूमिका के लिए अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को चुना गया है। सीता के किरदार के लिए जान्हवी कपूर और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी के नाम पर चर्चा हो रही थी, लेकिन जान्हवी कपूर ने पुष्टि की कि ये सभी खबरें झूठी हैं।फिल्म में देरी की वजह अलग है, कुछ आंतरिक मतभेद हैं, जिन्हें दूर किया जाना बेहद जरूरी है। उसके बाद ही फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी। फिलहाल इस फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी नजर आने की खबर पक्की हो गई है। बाकी सभी रिपोर्ट्स के गलत होने का दावा किया जा रहा है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved