जीवनशैली देश धर्म-ज्‍योतिष

New Year 2024: तुला राशि वालों के लिए ये Good news, लवलाइफ, धनलाभ और करियर सब जबरदस्त

नई दिल्‍ली (New Dehli) । नव वर्ष 2024 (new year 2024)के आरंभ में ग्रहों की स्थिति (Situation)के आधार पर तुला राशि (Libra)अथवा लग्न के लोगों (people)के लिए यह संपूर्ण (the whole)वर्ष सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, प्रगति, अध्ययन-अध्यापन, दांपत्य जीवन सहित अन्य क्षेत्रों में कई प्रकार का परिवर्तन रह सकता है। वर्ष के आरंभ में ग्रहों की स्थिति के आधार पर देखा जाए तो जहाँ सूर्य और मंगल तृतीय भाव अर्थात पराक्रम भाव में भौमादित्य नामक योग का निर्माण करके विद्यमान रहेंगे। बुध और शुक्र धन भाव में योग कारक स्थिति में विद्यमान रहेंगे। चंद्रमा सिंह राशि के होकर लाभ भाव में विद्यमान रहेंगे। बृहस्पति सप्तम भाव मेष राशि के होकर विद्यमान रहेंगे। शनि देव पंचम भाव अर्थात संतान भाव में अपनी राशि कुम्भ के होकर विद्यमान रहेंगे। वहीं राहु छठे भाव में तथा केतु द्वादश भाव में विद्यमान रहकर के इस वर्ष के परिणाम को निम्न प्रकार से प्रभावित करने वाले होंगे।


तुला राशिफल धन राशिफल 2024
धन, लाभ एवं आय के दृष्टिकोण से वर्ष 2024 बेहद सकारात्मक परिणाम प्रदायक रहेगा। धन में वृद्धि एवं आय के संसाधनों में वृद्धि होगा । व्यापारिक विस्तार का योग बन सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल बना रहेगा। वाणी व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। लाइजनिंग, सेल्स मार्केट के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा । व्यापारिक प्रतिष्ठान में वृद्धि हो सकता है। धन संग्रह में वृद्धि हो सकता है। पारिवारिक कार्यों में वृद्धि हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यों की स्थिति बन सकती है। वाणी में सौम्यता के कारण परिवारिक एकता बनी रहेगी।

तुला राशि हेल्थ राशिफल 2024
यह वर्ष स्वास्थ्य एवं मनोबल की दृष्टिकोण से काफी सकारात्मक रहने वाला है। मानसिक स्थिति में अवरोध समाप्त होंगे तथा कार्य निर्माण में ग्रहों का योगदान मिलेगा। पारिवारिक कार्यों को लेकर के मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर स्थिति में रहेगा। मनोवृति में सकारात्मकता के कारण कार्य बनते रहेंगे। बुद्धिबल का सार्थक प्रयोग कर पाने में सफलता मिलेगी। पुराने रोगों का समन होगा परंतु पैरों में चोट अथवा दर्द की स्थिति तथा पेशाब संबंधित समस्या तनाव बना रह सकता है फिर भी स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से यह वर्ष काफी सकारात्मक रह सकता है।

तुला राशिफल 2024 करियर
पराक्रम एवं सामाजिक दृष्टिकोण से भी यह वर्ष बेहद अनुकूल रह सकता है। पराक्रम में वृद्धि, सामाजिक कार्यों एवं सामाजिक दायरे में वृद्धि के साथ-साथ नौकरी व्यवसाय में प्रगति एवं परिवर्तन का योग बन सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए पदोन्नति की संभावना बनेगी। इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है। प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए भी नौकरी में परिवर्तन एवं पदोन्नति का योग बन सकता है। व्यवसाय के लिए भी प्रगति कारक समय रहेगा । राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी समय सकारात्मक रूप से सफल रह सकता है। भाई बहनों मित्रों का सहयोग सानिध्य प्राप्त होगा।
अध्ययन अध्यापन के लिए वर्ष 2024 सकारात्मक प्रगति वाला होगा। पढ़ाई में मन लगेगा । डिग्री के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरी में प्रगति एवं परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। पढ़ाई में चल रहे अवरोध समाप्त होंगे। पिता का सहयोग सानिध्य प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति का लाभ प्राप्त होगा। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। संतान की प्रगति से मन में हर्ष बना रहेगा।

तुला राशिफल लवलाइफ
दांपत्य जीवन के लिए यह वर्ष सकारात्मक रहेगा । जीवनसाथी का स्नेह सानिध्य प्राप्त होगा । जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा । वैवाहिक कार्यक्रमों में चल रहे अवरोध समाप्त होंगे तथा वैवाहिक कार्यक्रमों में प्रगति होगी। साझेदारी के कार्यों में प्रगति होगा । आय के संसाधनों में वृद्धि होगा । साझेदारी के कार्यों से आय के नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक होगा।
सुख के संसाधनों एवं सुख के दृष्टिकोण से यह नूतन वर्ष अत्यंत शुभ फल प्रदायक रहेगा। माता के सुख में वृद्धि। माता के स्वास्थ्य में सुधार। गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि। गृह एवं वाहन सुख से लाभ की स्थिति । कंस्ट्रक्शन एवं रियल स्टेट के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। सभी प्रकार के सुखों की उपलब्धता इस वर्ष बनी रह सकती है। भाई बहनों को चोट अथवा ऑपरेशन की स्थिति भी बन सकती है। उपाय-समय-समय पर चने की दाल गाय को बृहस्पति वार के दिन खिलाते रहने से शुभता में वृद्धि होता रहेगा।

Share:

Next Post

मोबाइल यूजर्स के लिए खुशखबरी, 1 जनवरी से SIM Card खरीदते समय नहीं देने होंगे कोई कागज

Thu Dec 7 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi) । 1 जनवरी से सिम कार्ड (SIM Card) के पुराने रूल्स (Rules) बदल रहे हैं। अगर आप भी फोन का इस्तेमाल करते हैं तो इन नए नियमों के बारे में जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। भारतीय मोबाइल यूजर्स (Indian mobile users) बिना कागजी फॉर्म भरे नए सिम कार्ड प्राप्त कर […]