img-fluid

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की नियमित कप्तान बनीं सोफी डिवाइन

July 10, 2020

ऑकलैंड। हरफनमौला खिलाड़ी सोफी डिवाइन को न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम का नियमित कप्तान नियुक्त किया गया है। डिवाइन एमी सटरवेट की जगह लेंगी। सटरवेट को उपकप्तान बनाया गया है,जो मातृत्व अवकाश से लौटने के बाद अपना पद संभालेंगी।

डिवाइन को पिछले सत्र में अंतरिम तौर पर न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तानी सौंपी गयी थी। कप्तान के तौर पर उनके शानदार प्रदर्शन से उन्हें नियमित कप्तान बना दिया गया।

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ”सोफी डिवाइन न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तान होंगी जबकि एमी सटरवेट मातृत्व अवकाश से लौटने के बाद उप कप्तान की भूमिका निभाएंगी।”

कप्तान नियुक्त किये जाने पर डिवाइन ने कहा, ”न्यूजीलैंड की कप्तानी मिलना बहुत बड़ा सम्मान है। मैंने पिछले सत्र में कप्तान के रूप में अपनी भूमिका का पूरा लुत्फ उठाया था। कई बार परिणाम के लिहाज से यह चुनौतीपूर्ण रहा लेकिन मुझे लगता है कि हम एक टीम के तौर पर सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”

30 वर्षीय डिवाइन ने अब तक न्यूजीलैंड की तरफ से 105 एकदिनी और 91 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने इन दोनों प्रारूपों में 4954 रन बनाने के अलावा 158 विकेट भी लिए हैं। (एजेन्सी, हि.स.)

Share:

  • विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी सुनियोजित रणनीति का हिस्सा : अखिलेश

    Fri Jul 10 , 2020
    लखनऊ। समाजवार्दी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर पुलिस हत्याकांड के आरोपित विकास दुबे को पकड़े जाने के तरीके पर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार को घेरा है। अखिलेश ने कहा कि कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के आरोपित विकास दुबे की उज्जैन में जिस तरह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved