
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चा अध्यक्षों ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित समारोह में पदभार संभाल लिया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। पदभार समारेाह के बाद प्रदेशाध्यक्ष सभी पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक करेंगे। भाजपा पदाधिकारियों के पदभार समारेाह में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचे है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved