
नई दिल्ली। शक्तिमान (Shaktimaan) और भीष्म पितामह जैसे किरदार निभा चुके दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) के निधन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस अफवाह हो कुछ फैन पेजों तक पर शेयर किया गया है जिसके बाद मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) के फैंस परेशान नजर आए. अब खुद मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने इस खबर पर सफाई दी है और बताया है कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं.
मुकेश ने बताया कि इन खबरों के वायरल होने के बाद से उनका फोन लगातार बज रहा है और लोग उनसे खैरियत ले रहे हैं कि क्या वह ठीक हैं. मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसके साथ उन्होंने एक नोट लिखकर बताया कि वह पूरी तरह ठीक हैं. अपनी मौत की खबरों पर सफाई देने के साथ-साथ मुकेश ने उन लोगों को भी लताड़ लगाई जो ऐसी खबरें वायरल कर रहे थे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved