
मुंबई: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर बादशाह (Rapper Badshah) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ उनपर हरियाणा पुलिस (Haryana Police) की गिरफ्तारी की तलवार अटकी हुई हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी है. जानकारी के मुताबिक पानीपत में हुई एक फायरिंग के मामले की जिम्मेदारी लेते हुए बिश्नोई गैंग ने उनके लिए एक नोट भी जारी किया है.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी
बिश्नोई गैंग ने बादशाह के लिए जारी किए गए नोट में लिखा, ‘जय महाकाल, जय श्रीराम. राम-राम सभी भाइयों को. आज असंध रोड, पानीपत में वेस्टर्न यूनियन (हवाला कारोबार) से जुड़े गैरी और शैंकी के ऑफिस पर जो फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं रंदीप मलिक और अनिल पंडित (USA) लेता हूं.
यह लोग हवाला के जरिए देश का पैसा विदेश भेजकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे थे. हमने इन्हें पहले फोन करके चेतावनी भी दी थी, लेकिन इन्हें समझ नहीं आया. आज की घटना सिर्फ एक ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है. जो भी लोग हवाला का काम करते हैं, समय रहते सुधर जाएं, नहीं तो उनका अंजाम बहुत बुरा होगा.
वहीं बादशाह को धमकी देते हुए लिखा गया, ‘सिंगर बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है. 2024 में तेरे क्लब में तुझे ट्रेलर दिखाया था, अगली बार सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे..’ इसके अलावा पोस्ट में Lawrence Bishnoi Group को सलाम लिखते हुए गैंगस्टरों के नाम भी लिखे गए हैं.
बादशाह पर सख्ता महिला आयोग
बता दें कि बादशाह इन दिनों हरियाणवी गाने टटीरी को लेकर बुरे फंसे हुए हैं. हरियाणा महिला आयोग ने इस मामले में काफी सख्त रुख अपनाया है. आयोग ने पुलिस को आदेश दिया है कि अगर बादशाह जांच में सहयोग नहीं करते तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए. इसी से साथ महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने ये भी आदेश दिया कि जरुरत पड़ने पर बादशाह का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया जाए ताकि वह देश छोड़कर न जा सकें.
माफी मांग चुके बादशाह
देशभर में टटीरी गाने को लेकर विरोध के बाद बादशाह इसे लेकर माफी मांग चुके हैं. उन्होंने बकायदा माफी मांगते हुए वीडियो भी जारी किया था. जिसमें उन्होंने खुदको प्राउड हरियाणवी बताया था और कहा था कि मेरा इरादा कभी नहीं था कि मैं हरियाणा के किसी बच्चे या महिला के बारे में ऐसी बात करूं.’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved