img-fluid

अगले साल होने वाले पैरालम्पिक खेलों का कार्यक्रम जारी

August 04, 2020

टोक्यो। अगले साल होने वाले पैरालम्पिक खेलों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। टोक्यो ओलंपिक और पैरालम्पिक आयोजन समिति ने सोमवार को कार्यक्रम की घोषणा की। पैरालम्पिक खेल अगले साल 24 अगस्त से पांच सितंबर तक खेले जाएंगे। इन खेलों का आयोजन 21 जगहों पर किया जाएगा, जहां 22 खेलों की 539 स्पर्धाएं आयोजित होंगी।

आयोजकों ने एक बयान में कहा, “टोक्यो 2020, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और अंतरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति ने अप्रैल में यह तय किया गया था टूर्नामेंट की तैयारी के हर पहलू पर जो प्रभाव पड़ा उसे देखते हुए 2021 का हर सत्र उसी तरह से आयोजित किया जाएगा जिस तरह से 2020 में प्लान किया गया था।”

पहला पदक पैरालम्पिक खेलों की शुरुआत के एक दिन बाद 25 अगस्त को महिला साइकिलिंग में दिया जाएगा। उसी दिन कुल 24 स्पर्धाओं में पदक दिए जाएंगे जिसमें 16 तैराकी, चार व्हीलचेयर फेंसिंग और चार साइकिलिंग में होंगे। खेलों में एकल स्पर्धाओं में सबसे ज्यादा तादाद में हिस्सा लेंगे। कुल 167 पदक स्पधार्एं होंगी।

उद्घाटन और समापन समारोह ओलम्पिक स्टेडियम में ही होगा। बता दें कि ओलंपिक खेलों और पैरालम्पिक खेलों का आयोजन इसी साल होना था लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है। (एजेन्सी, हि.स.)

Share:

  • 2021 में बंगाल फतह करेगी भाजपा : दिलीप

    Tue Aug 4 , 2020
    कोलकाता। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष ने दावा किया कि उनकी पार्टी 2021 में बंगाल फतह करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में आपसी मतभेद व अंदरूनी कलह की खबरें बेबुनियाद हैं। भाजपा पूरी तरह से एकजुट है। उन्होंने तृणमूल की ओर इशारा करते हुए भाजपा पर लोगों के विश्वास को तोड़ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved