चंडीगढ़। भारत में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannu) के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने आतंकी पन्नू की चंडीगढ़ में तीन संपत्तियां कुर्क की हैं। इसमें एक अपार्टमेंट भी शामिल है, इसके अलावा अमृतसर और पठानकोट में भी उसकी जमीनें जब्त की गई हैं।
पन्नू के खिलाफ एनआईए 6 मामलों की जांच कर रही है। इस साल 15 अक्टूबर तक एजेंसी ने पन्नू के खिलाफ कुल 66 मामले दर्ज किए हैं। एनआईए ने पन्नू के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया। खालिस्तान आतंकी पन्नू आए दिन सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता है इसलिए उसके खिलाफ देशद्रोह का भी मामला चल रहा है।
संजय वर्मा की लोकेशन बताने वाले को ईनाम की घोषणा
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस बार कनाडा में भारत के उच्चायुक्त रहे संजय वर्मा को निशाना बनाया है। पन्नू ने वर्मा को वॉन्टेड बताते हुए धमकी जारी की है। पन्नू ने कहा है कि संजय वर्मा इस समय सुरक्षा घेरे में दिल्ली में हैं। पन्नू ने भारत के वरिष्ठ राजनयिक वर्मा की लोकेशन और ट्रेवल डिटेल देने के लिए पांच लाख डॉलर के इनाम की घोषणा की है।
सिखों के लिए अलग देश खालिस्तान की मांग करता है पन्नू
गुरपतवंत सिंह पन्नू सिखों के लिए अलग देश खालिस्तान की मांग करता है और भारत के खिलाफ बयान देता रहता है। पेशे से वकील पन्नू का परिवार पहले पंजाब में पैदा हुआ और पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई करने के बाद अमेरिका चला गया था। पन्नू ने साल 2007 में पन्नू ने सिख फॉर जस्टिस नाम से संगठन शुरू किया था। अलग देश के लिए उसने सिख रेफरेंडम भी शुरू कर रखा है।
सिख फॉर जस्टिस संगठन सिखों में भारत विरोधी भावनाएं भड़काने का काम करता रहा है। भारत इसे आतंकवादी संगठन घोषित कर चुका है। गृह मंत्रालय ने जुलाई 2019 में सिख फॉर जस्टिस पर प्रतिबंध लगाया था और 2020 में पन्नू को आतंकी घोषित किया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved