
वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) के बीच राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुई आखिरी बहस को छह करोड़ 30़ लाख लोगों ने देखा। नील्सन (Nielsen) मार्केटिंग रिसर्च ने बयान जारी इसकी जानकारी दी।
बयान में बताया गया कि तकरीबन छह करोड़ 30 लाख लोगों ने गुरुवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव के लिए आखिरी बहस को देखा। पहले बहस के मुकाबले हालांकि इसमें गिरावट दर्ज की गयी। गत 29 सितंबर को हुई पहली बहस को सात करोड़ 31 लाख लोगों ने देखा था।
गौरतलब है कि इससे पहले 19 अक्टूबर 2016 को श्री ट्रंप और तत्कालीन ड्रेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के बीच हुई आखिरी बहस को सात करोड़ 15 लाख लोगों ने देखा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved