img-fluid

नितिन नवीन की नई टीम का हुआ ऐलान, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी को भी मिला बड़ा पद

August 17, 2026

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को उनकी नई टीम मिल गई है। सोमवार को भाजपा ने अनेक नेताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी है। नितिन नवीन की नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल है। नितिन नवीन की नई टीम में इन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है। लिस्ट में पीयूष गोयल का भी नाम है जिन्हें राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। आइए जानते हैं कि भाजपा की नई टीम में किस नेता को क्या जिम्मेदारी दी गई है।

नितिन नवीन की नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, तीरथ सिंह रावत उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। राम माधव उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, बैजयंत जय पांडा भी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। रेखा वर्मा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। विनोद तावड़े को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। स्मृति ईरानी को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। सतीश पुनिया, गजेंद्र पटेल भी महामंत्री होंगे। हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया भी महामंत्री बनाए गए हैं। बी एल संतोष जनरल सेक्रेटरी ऑर्गेनाइजेशन बने रहेंगे। आपको बता दें कि सोमवार को सुबह से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि नितिन नवीन की टीम में किन नेताओं को जगह मिलेगी। अब भाजपा ने नेताओं के नाम और उनको मिली जिम्मेदारी का खुलासा कर दिया है।


  • नितिन नवीन की टीम में हरीश द्विवेदी महामंत्री बनेंगे। अगले साल यूपी में चुनाव है- ऐसे में बस्ती से आने वाले हरिश द्ववेदी ब्राह्मण चेहरा रहेंगे। विनोद तावड़े, सुनील बंसल नितिन नवीन की टीम में रहेंगे। नितिन नवीन की टीम में संजय भाटिया को भी जगह मिल रही है। हरियाणा से आने वाले संजय भाटिया ABVP से जुड़े रहे हैं। मनोहर लाल खट्टर के करीबी हैं। वहीं, गुजरात के वडोदरा से लोकसभा सांसद हेमांग जोशी का जबरदस्त प्रमोशन हो रहा है। नितिन नवीन की नई टीम में इन्हें बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी मिल रही है। हिमांग जोशी को यूथ को पार्टी के करीब लाने की जिम्मेदारी मिलेगी।

    press-release-nob-hin-17.08.2026

    बीजेपी अपने अगले मिशन के लिए नितिन नवीन की टीम तैयार कर दी है। 7 महीने पहले पार्टी की कमान संभालने वाले नितिन नवीन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। सबसे पहली अग्निपरीक्षा 2027 में होने वाली है। उत्तर प्रदेश का इलेक्शन सबसे बड़ा चैलेंज होगा। ताकि बीजेपी यूपी में जीत की हैट्रिक लगा सके। नितिन नवीन की टीम के सामने तीन बड़े चैलेंज होंगे। आपको बता दें कि 2027 में यूपी समेत 7 राज्यों में चुनाव हैं। 2028 में मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना समेत 9 राज्यों में इलेक्शन है। इसके बाद सबसे बड़ा चैलेंज होगा 2029 का क्योंकि 2029 में लोकसभा चुनाव होने हैं।

    Share:

  • FDA ने सस्पेंड किया था मिठाई दुकान का लाइसेंस, कोर्ट ने दुकानदार के पक्ष में सुनाया फैसला- देने होंगे ₹5 लाख

    Mon Aug 17 , 2026
    मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) को कड़ी फटकार लगाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने एफडीए को 5 लाख रुपये का भुगतान करने के भी निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने पुणे की एक मिठाई की दुकान का लाइसेंस 98 प्रतिशत अनुपालन पाए जाने के बावजूद लाइसेंस सस्पेंड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved