img-fluid

नीतीश कैबिनेट का विस्तार, बीजेपी के 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

February 26, 2025

नई दिल्ली: बिहार (Bihar) में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार (expansion of nitish cabinet) हुआ है. बीजेपी के 7 विधायकों ने राजभवन में आज मंत्री पद की शपथ ली. शपथ लेने वालों में दरभंगा विधायक संजय सरावगी, बिहारशरीफ से विधायक सुनील कुमार, जाले विधायक जीवेश मिश्रा, साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह, रिगा विधायक मोती लाल प्रसाद, विजय कुमार मंडल और कृष्ण कुमार मंटू हैं. जीवेश मिश्रा और संजय सरावगी मिथिला पाग पहनकर मंत्री पद की शपथ लेने राजभवन पहुंचे.

मौजूदा समय में बिहार सरकार में 30 मंत्री हैं. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और 2 डिप्टी सीएम शामिल हैं. कैबिनेट में अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं. कैबिनेट विस्तार से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. इस तरह अब 7 मंत्री पद खाली हैं.


  • पेशे से डॉक्टर सुनील कुमार 2013 में बीजेपी में शामिल हुए थे. इससे पहले 2005 और 2010 में वो जेडीयू के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े और जीते थे. मौजूदा समय में वो बिहारशरीफ से बीजेपी के विधायक हैं. दरभंगा की जाले विधानसभा सीट से विधायक जीवेश मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ले ली है. वो पहले भी नीतीश कैबिनेट में मिनिस्टर रहे हैं. नवंबर 2020 से अगस्त 2022 तक जीवेश श्रम मंत्री रहे.

    लोकजनशक्ति पार्टी से राजनीति की शुरुआत करने वाले और मौजूदा समय में साहेबगंज सीट से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह भी नीतीश कैबिनेट में शामिल हो गए हैं. उन्होंने मंत्री पद की शपथ ले ली है. इसके साथ ही मोतीलाल प्रसाद, कृष्ण कुमार मंटू और विजय कुमार मंडल ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.

    नीतीश कैबिनेट विस्तार पर आरएलएमअध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, मंत्रिपरिषद का विस्तार पहले से ही होने की उम्मीद थी. जिस समय पूरा मंत्रिपरिषद बना था, तब कुछ सीटें खाली रह गई थीं, जो कि बीजेपी के कोटे की थीं. उसी आधार पर आज विस्तार हो रहा है. इसमें कुछ नया नहीं है. ऐसा नहीं है कि ये अचानक हुआ. ये पहले से ही होना था. कोई बेचैनी नहीं है. आरजेडी के लोग अपनी बेचैनी पर काबू रखें.

    Share:

  • इलेक्ट्रिक बस ने 6 लोगों को कुचला, हालत गंभीर, मसूरी बस स्टैंड पर हादसा

    Wed Feb 26 , 2025
    गाजियाबाद: गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. मसूरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे (National Highway) पर स्थित मसूरी बस स्टैंड के पास एक मेट्रो इलेक्ट्रिक बस ने आधा दर्जन लोगों को कुचल दिया. हादसा देख मौके पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू चलाया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved