img-fluid

दिल्ली में नीतीश का नया ठिकाना, मिला टाइप-8 बंगला, ये नेता होंगे पड़ोसी

April 17, 2026

नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिल्ली में नया बंगला आवंटित हो गया है. नए बंगले के लिहाज से वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पड़ोसी बन गए हैं. साथ ही नई व्यवस्था के तहत नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उन्हें CRPF की Z+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है.

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार अब दिल्ली में 9 सुनहरी बाग स्थित टाइप-8 श्रेणी के बंगले में रहेंगे. उन्हें यहीं आलीशान बंगला आवंटित किया गया है. यह क्षेत्र देश के शीर्ष नेताओं के लिहाज से वीआईपी जोन माना जाता है. एक बंगला उन्हें पटना में भी दिया गया है. पटना में वह 7 सर्कुलर बंगले पर रहेंगे. मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग से नीतीश का अधिकांश सामान 7 सर्कुलर रोड स्थित नए आवास में शिफ्ट कर दिया गया है.


  • यह आवास 10 सर्कुलर रोड के पास है, जहां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का परिवार रहता है. नीतीश के नए 7 सर्कुलर बंगले पर ही जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अगले हफ्ते सोमवार (20 अप्रैल) को पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई है. इस बैठक में जेडीयू के विधायक दल का नेता चुना जाएगा.

    बताया जा रहा है कि दिल्ली के टाइप 8 के बंगले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी रहते हैं. 9 सुनहरी बाग स्थित बंगले में आने पर नीतीश कुमार अब बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन के पड़ोसी बन जाएंगे. वे 8 नंबर वाले बंगले में रहते हैं. पूर्व मुख्यमंत्री को आवंटित आवास यह बंगला करीब 3 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ हाई लेवल की सिक्योरिटी व्यवस्था भी है. इस बंगले में 5 बेडरूम, लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया और स्टडी रूम के अलावा 6 स्टाफ क्वार्टर भी हैं.

    Share:

  • ओमेक्स ग्रुप को मिली प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित करने के लिए सरकार की मंजूरी

    Fri Apr 17 , 2026
    इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार ने एकीकृत टाउनशिप नीति के तहत ओमेक्स ग्रुप को इंदौर की प्रथम ऐसी बड़ी आत्मनिर्भर टाउनशिप बनाने की इजाजत दी। सुपर कॉरिडोर पर 600 एकड़ के विशाल क्षेत्र में बनी इस कालोनी में आधुनिक शहर की सभी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की क्षमता थी। मध्यप्रदेश सरकार ने एक ही कालोनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved