img-fluid

रसोई गैस रिफिल बुकिंग नियमों में बदलाव नहीं, ‘समय-सीमा संशोधन’ पर सरकार ने स्पष्टीकरण जारी किया

March 25, 2026

नई दिल्ली। एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा में बदलाव को लेकर फैल रही खबरों को केंद्र सरकार ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि बुकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और मौजूदा व्यवस्था ही लागू है।

मंत्रालय के अनुसार, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा था कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) कनेक्शन के लिए 45 दिन, गैर-पीएमयूवाई सिंगल सिलेंडर के लिए 25 दिन और डबल सिलेंडर के लिए 35 दिन की नई समयसीमा लागू की गई है। सरकार ने इन दावों को भ्रामक और गलत बताया है।


  • मंत्रालय ने कहा कि एलपीजी रीफिल बुकिंग की मौजूदा समयसीमा पहले की तरह ही लागू रहेगी। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन, जो सभी प्रकार के कनेक्शनों पर समान रूप से लागू है।

    सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे फैलाएं। साथ ही, अनावश्यक या घबराहट में एलपीजी बुकिंग करने से बचने की सलाह दी गई है। मंत्रालय ने यह भी भरोसा दिलाया कि देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी तरह की कमी की कोई आशंका नहीं है, इसलिए उपभोक्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

    Share:

  • इंदौर में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर उमड़ रही भीड़

    Wed Mar 25 , 2026
    प्रशासन ने ताबड़तोड़ पेट्रोल पंपों पर 61 टैंकर भिजवाए इंदौर। शहर (Indore) में कल रात से पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) खत्म होने की अफवाह के बाद पेट्रोल पंपों (Petrol pumps) पर लोगों की इस कदर भीड़ उमड़ी कि देर रात तक ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें (Long queues) लगीं। रातभर लगी कतारों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved