
नई दिल्ली। पुरानी फिल्मों के चरित्र अभिनेता जगदीप का बुधवार को 81 वर्ष की आयु में मुंबई में उम्र संबंधित बीमारी के चलते निधन हो गया। शोले फिल्म में उनका सूरमा भोपाली का किरदार हिंदी फिल्म जगत में हमेशा याद किया जाता रहेगा।
जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। वह फिल्म अभिनेता जावेद जाफरी और टीवी निदेशक नावेद जाफरी के पिता है।
जगदीप का सबसे ख्याति प्राप्त डायलॉग रमेश सिप्पी की फिल्म शोले में रहा। वह डायलॉग था ‘हमारा भी नाम सूरमा भोपाली ऐसे ही नहीं है’। अंदाज अपना अपना फिल्म में वह आमिर खान के पिता की भूमिका में नजर आए थे। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved