img-fluid

राहुल गांधी का डीएनए जांच करने में दुनिया की कोई मशीन समर्थ नहीं

January 31, 2022

  • पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा

भोपाल। राहुल गांधी द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किए गए ट्वीट पर पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। वह अपने आपको क्या हिंदू मानते हैं। मुझे क्षमा करें, लेकिन उनका डीएनए टेस्ट करने में दुनिया की किसी भी मशीन में सामर्थ नहीं है। तीन से मिलकर त्रिवेणी होती है, ये तो पंचनदा हैं। वो क्या जानें हिंदू और हिंदुत्व को। पवैया ने ग्वालियर में कहा कि राहुल गांधी की दादी व पिताजी से लेकर आज तक ये आरोपों का उनका पुराना गाना है।


उनको शर्म नहीं आती है, यदि हम अपराधी थे तो उस समय उनकी सरकारें थीं तो क्यों नहीं की कार्रवाई। पूर्व मंत्री पवैया ने कहा कि गांधी जी के विचारों को वास्तव में भाजपा ने जिंदा रखा है। गांधी के विचारों की हत्यारी कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि वास्तव में कांग्रेस ने गांधी जी के विचारों की हत्या की है। गौरतलब है कि इसके पहले भी पूर्व मंत्री पवैया अपने बयानों एवं ट्वीट को लेकर चर्चाओं में रहे हैं।

Share:

  • महात्मा गांधी का अपमान करने वालों को काले झंडे दिखाएगी कांग्रेस

    Mon Jan 31 , 2022
    गांधी प्रतिमा को काले रंग से रंगने के विरोध में पर्यटन निगम का किया जायेगा घेराव भोपाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और विख्यात कवि पं. माखन लाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में कांग्रेसजनों ने दोनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। कांग्रेसजनों द्वारा इसके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved