
नई दिल्ली। डिलीवरी बॉय (Gig Workers) की सुरक्षा (Security) को लेकर बड़ा फैसला किया गया है और गिग वर्कर्स के लिए 10 मिनट (10-Minute) में सामान की डिलीवरी (Delivery) देने की समय सीमा (Timing) पर रोक लगा दी गई है। श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) के दखल के बाद प्रमुख कॉमर्स कंपनियों (Commerce Companies) ने समय को लेकर दी गई डेडलाइन खत्म करने का फैसला लिया है।
सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया के लगातार दखल के बाद प्रमुख डिलीवरी एग्रीगेटर्स ने 10 मिनट की अनिवार्य डिलीवरी डेडलाइन हटाने के लिए मन बना लिया है। डिलीवरी टाइमलाइन से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के लिए Blinkit, Zepto, Zomato और Swiggy जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म के साथ एक मीटिंग हुई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved