img-fluid

अब सूखा नहीं, समृद्धि बनेगी बुंदेलखंड की पहचान

February 21, 2022

  • पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का अभिनंदन

भोपाल। बुंदेलखंड के हर खेत को पानी मिल सके, लोगों को पेयजल मिले, इसके लिए मोदी सरकार ने केन बेतवा लिंक परियोजना को स्वीकृति दी है। हम अपनी ओर से, बुंदेलखंडवासियों की ओर से केंद्र की मोदी सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं एवं आभार व्यक्त करते हैं। अब बुंदेलखंड सूखे के लिए नहीं पहचाना जाएगा, बल्कि समृद्धि इसकी पहचान बनेगी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमाश्री भारती ने राजनगर के कुटी सरकार धाम में नागरिक अभिनंदन के दौरान कही।


केन बेतवा लिंक परियोजना की स्वीकृति एवं इसके लिए बजट आवंटित होने पर नागरिकों की ओर से राजनगर विधानसभा के ग्रामगंज स्थित कुटी सरकार धाम में पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमाश्री भारती एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमाश्री भारती ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र का विकास मेरा सपना रहा है। यहां रेल सुविधाओं और पर्याप्त पानी की उपलब्धता के लिए जो सपने मैंने देखे थे, आज वो पूरे हो गए हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने अभिनंदन के लिए क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया।

Share:

  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने जिला प्रभारी और इंटरनेट मीडिया टीम को दिए निर्देश

    Mon Feb 21 , 2022
    चुनाव में इंटरनेट मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, बूथ स्तर तक बनाएं टीम भोपाल। आज के मतदाता और पहले के मतदाता में जमीन-आसमान का अंतर है। आज इंटरनेट मीडिया से युवा को हर जानकारी मिल जाती है। ऐसे में हमें भी अपने तौर-तरीके बदलने होंगे। आगामी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में इंटरनेट मीडिया की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved