img-fluid

IGI एयरपोर्ट पर नहीं लगेगी लंबी लाइन, आम यात्रियों को मिलेगी VIP एंट्री

February 06, 2026

नई दिल्ली: अगर आप अपने परिवार या बच्चों के साथ दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) से उड़ान भरने जा रहे हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है. दिल्ली हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी डायल (DIAL) ने यात्रियों के अनुभव को और अधिक सुखद और तनावमुक्त बनाने के लिए एक अनूठी पहल फैमिली एट डीईएल (Family At DEL) की शुरुआत की है.

इस नई सेवा के तहत अब सपरिवार यात्रा करने वाले लोगों को आम यात्रियों की तरह लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उनके लिए एयरपोर्ट पर प्रवेश से लेकर सुरक्षा जांच तक की अलग और विशेष व्यवस्था की गई है.

यह एक यात्री-केंद्रित कार्यक्रम है जिसका मुख्य उद्देश्य परिवारों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करना है. अक्सर छोटे बच्चों या बुजुर्गों के साथ यात्रा करते समय लोगों को चेक-इन और सुरक्षा जांच (Security Check) में काफी मशक्कत करनी पड़ती है. डायल ने इसी समस्या को समझते हुए टर्मिनल 1, 2 और 3 पर घरेलू उड़ानों के लिए यह समर्पित कॉरिडोर तैयार किया है.


  • डायल ने ‘परिवार’ की परिभाषा को भी स्पष्ट किया है ताकि यात्रियों को कोई भ्रम न रहे. इस सुविधा का लाभ पति-पत्नी और उनके बच्चे, माता के साथ पुत्र या पुत्री, पिता के साथ पुत्र या पुत्री और नवविवाहित जोड़े ले सकते हैं. हवाई अड्डे पर भीड़ से बचाने के लिए चुनिंदा गेट्स को सिर्फ परिवारों के लिए आरक्षित किया गया है. इनमें टर्मिनल 1 के गेट नंबर 4B और 4C, टर्मिनल 2 के गेट नंबर 4B और टर्मिनल 3 गेट नंबर 3A और 3B शामिल हैं.

    इस सेवा के अंतर्गत परिवारों को ‘एंड-टू-एंड’ सहायता देने का प्रयास किया गया है. परिवारों के लिए अलग चेक-इन काउंटर और प्राथमिकता वाली सुरक्षा लेन बनाई गई हैं ताकि समय की बचत हो सके. आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों को बोर्डिंग गेट तक ले जाने के लिए निशुल्क बग्गी सहायता दी जाएगी. साथ ही बच्चों के लिए फ्री बेबी स्ट्रोलर भी उपलब्ध होंगे. एयरपोर्ट पर विशेष रूप से प्रशिक्षित ‘फैमिली असिस्टेंट’ तैनात किए गए हैं, जो हर कदम पर यात्रियों की मदद करेंगे.

    फूड कोर्ट में परिवारों के लिए अलग से बैठने की जगह निर्धारित की गई है और बच्चों के लिए विशेष मैन्यू भी तैयार किया गया है. छोटे बच्चों के लिए आधुनिक बेबी केयर रूम और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए विशेष शौचालय की व्यवस्था की गई है.

    Share:

  • मन को जोतो, फिर मन को जोड़ो, फिर जो पढ़ना है उसे रखो- PM मोदी का गुरु मंत्र

    Fri Feb 6 , 2026
    नई दिल्ली: परीक्षा से पहले छात्रों के टेंशन को दूर करने और उन्हें प्रोत्साहित करने का गुरु मंत्र देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने पढ़ाई को लेकर कहा कि पहले मन को जोतो, फिर मन को जोड़ो, फिर आपको पढ़ाई के जो विषय रखने हों, उसे रखो. ऐसा करते हुए आप सभी छात्र हमेशा सफल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved