भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) से नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी (Nobel laureate Kailash Satyarthi) ने सौजन्य भेंट की। श्रीमती सुमेधा कैलाश भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री चौहान से श्री सत्यार्थी ने मध्यप्रदेश में बाल-कल्याण के क्षेत्र में नवीन गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से पास्को एक्ट और अन्य बाल-कल्याण से संबंधित वैधानिक प्रावधानों के बेहतर अमल के संबंध में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री चौहान ने बाल-कल्याण क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रमों के बारे में श्री सत्यार्थी को विस्तार पूर्वक बताया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved