img-fluid

नोएडा पुलिस का कारनामा, रॉबर्ट वाड्रा को बनाया प्रियंका गांधी की पत्नी

October 02, 2020


नोएडा। उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित लड़की की हत्या के बाद देश की सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस से लेकर तमाम विपक्षी दल लगातार योगी सरकार पर हमला कर रहे हैं। इसी क्रम में एक दिन पहले गुरुवार का कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा  पर गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। 203 कांग्रेसियों पर दर्ज इस एफआईआर की कॉपी को लेकर नोएडा पुलिस के सामान्य ज्ञान पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल एफआईआर में नोएडा पुलिस ने रॉबर्ट वाड्रा को प्रियंका गांधी की ‘पत्नी’ बता दिया है।

 

गलती पता चलने के बाद पुलिस अब इसमें सुधार की बात कह रही है। एसीपी रणविजय सिंह ने कहा कि वो टाइपिंग एरर था, उसे अब सुधार लिया गया है।

203 कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुई एफआईआर
दरअसल कोतवाली इकोटेक-1 में ये एफआईआर दर्ज की गई है। गुरुवार को राहुल और प्रियंका हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया है और इस संबंध में देर शाम ग्रेटर नोएडा पुलिस ने राहुल प्रियंका सहित कांग्रेस के 203 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

मुकदमा धारा 144 का उल्लंघन करने तथा महामारी के दौरान आम लोगों का जीवन संकट में डालने के आरोप में आईपीसी की धारा 188, और धारा 269, 270 के तहत दर्ज कराया गया है। इससे पहले कांग्रेस नेताओं को हाथरस जाने से पुलिस ने रोक दिया था। इसके कारण तनाव की स्थिति बनी थी।

 

Share:

  • स्टेफानोस सितसिपास फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में

    Fri Oct 2 , 2020
    पेरिस। पांचवीं वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सितसिपास ने गुरुवार को उरुग्वे के पाब्लो क्यूवास को 6-1 6-4 6-2 से हराकर फ्रेंच ओपन ग्रैंडस्लैम के तीसरे दौर में प्रवेश किया। 22 वर्षीय सितसिपास इससे पहले क्यूवास को पिछले तीन मुकाबलों में सीधे सेटों में मात दे चुके हैं। इस मुकाबले में सितसिपास ने क्यूवास की सर्विस को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved