
इलेक्ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी HMD Global कंपनी ने अपने ऑडियो सेगमेंट पोर्टफोलियो में नया डिवाइस शामिल करते हुए Nokia Lite Earbuds को लॉन्च किया है। Nokia Lite Earbuds की मुख्य खासियत इसमें उपयोग की गई बैटरी है जो कि यूजर्स को चार्जिंग केस के साथ 36 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करने में सक्षम है। इस डिवाइस का डिजाइन काफी हद तक OnePlus Buds Z से मिलता-जुलता है।
Nokia Lite Earbuds की कीमत व उपलब्धता
Nokia Lite Earbuds को ग्लोबल मार्केट में EUR 39 यानि करीब 3,400 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। यह मिड अप्रैल में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यूजर्स इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से Black और Polar Sea कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे। हालांकि, भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved