
उज्जैन। अत्याधुनिक तरीके से तैयार और विधिवत रूप से स्थापित स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद भी साबित हुए हैं। उज्जैन शहर में अब तक स्मार्ट मीटरों की रिपोर्ट से बिजली उपभोक्ताओं को पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की पावर सेक्टर छूट का लाभ दिया गया है। यह लाभ उन गैर घरेलू उपभोक्ताओं को मिला है जिनका लोड नियमित रहा हो। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने साढ़े तीन वर्ष पहले शहर में स्मार्ट मीटर लगाए थे। शहर में अब तक कुल 1.40 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। गैर घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को पावर सेक्टर की छूट का लाभ दिया जाता है। अब तक 1.70 लाख बिलों में पावर सेक्टर की छूट प्रदान की गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved