
जम्मू. जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में एक बार फिर से गैर-कश्मीरी (Non-Kashmiri) लोगों ( citizen) पर हमले ( attacked) का मामला सामने आया है. बटागुंड त्राल में हुई गोलीबारी (firing) में एक शख्स के घायल होने की खबर है. उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. बता दें कि कश्मीर के अंदर एक हफ्ते में इस तरह का तीसरा हमला है. पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के शोपियां इलाके में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
इसी साल फरवरी में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम देते हुए हब्बा कदल इलाके में सिख समुदाय के दो लोगों को AK राइफल से गोली मार दी थी. अमृतसर के रहने वाले अमृत पाल और रोहित की इस हमले में मौत हो गई थी. इससे पहले फरवरी 2023 की सुबह आतंकियों ने पुलवामा में एक कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या कर दी थी. वहीं, मई 2023 में आतंकियों ने अनंतनाग के रहने वाले शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved