
प्योंगयांग। उत्तर कोरिया (North Korea)के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) की हथियारों की सनक हर दिन बढ़ती जा रही है. उत्तर कोरिया (North Korea) ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल (Ballistic Missile) की लॉन्चिंग की है. रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया ने जापान(Japan) के समुद्री तट के क़रीब पनडुब्बी से एक बैलिस्टिक मिसाइल (Ballistic Missile) दागी. साउथ कोरियाई मिलिट्री (south korean military)ने मंगलवार को ही इसकी जानकारी दी थी. भारतीय समयानुसार ये मिसाइल मंगलवार सुबह करीब 6 बजकर 45 मिनट पर दक्षिण हामग्योंग प्रांत के सिनको के आसपास से पूरब की तरफ लॉन्च किया गया था. ये मिसाइल ईस्ट सी में गिरी, जिसे सी ऑफ़ जापान कहा जाता है.
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दागी गई मिसाइल 60 किमी की अधिकतम ऊंचाई पर लगभग 450 किमी की दूरी तक गई. हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि मिसाइल को सबमरीन से या पानी के नीचे के प्लेटफॉर्म से लॉन्च किया गया था. दावा किया जा रहा है कि ये वही मिसाइल है जिसकी तस्वीरें जनवरी में रिलीज की गई थी. तब उत्तर कोरिया ने इसे दुनिया का सबसे ताकतवर हथियार बताया था. दक्षिण कोरिया और अमेरिका की एजेंसियां उत्तर कोरिया के मिसाइल टेस्ट का एनालिसिस कर रही हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved