बड़ी खबर

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 1207 नये मरीज, संख्‍या 27,133 हुई

गुवाहाटी । पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण के प्रसार में वृद्धि के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में जहां वृद्धि हो रही है। वहीं काफी संख्या में नये मरीजों की शिनाख्त हो रही है, जो लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1207 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 27,133 हो गई है। जिसमें से 17,161 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 795 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 9879 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 63 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 03 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 892 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 20,647 है। जबकि, 13,555 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 666 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 7034 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 55 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 98 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 2379 हो गई है। जबकि, 1637 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 33 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 725 मरीजों का इलाज चल रहा है। 03 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 64 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 1764 हो गई है, वहीं 1129 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 49 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 635 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

नगालैंड में 14 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 916 हो गई है। राज्य में 391 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 43 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 525 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में 52 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 543 हो गई है। वहीं 153 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। 387 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 03 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 40 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 377 हो गई है। जिसमें से 49 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 03 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 326 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 02 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 13 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 272 हो गई है। जबकि, 160 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। वहीं 112 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिक्किम में 13 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 235 हो गई है। वहीं 87 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। फिलहाल 135 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Share:

Next Post

अमेरिका का चीन को सीधा संदेश, भारत का हर मोर्चे पर देगा साथ

Fri Jul 17 , 2020
वॉशिंगटन । अमेरिका ने चीन को सीधे तौर पर कड़ा संदेश दिया है कि यदि उसने भारत के साथ दुश्‍मनी की तो वह हर हाल में भारत के साथ खड़ा नजर आएगा। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए चीन से कहा है कि अगर चीन उसके मित्र देशों को परेशान करने की कोशिश […]