बड़ी खबर

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों में आए 1897 नये मरीज, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 97,946

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1897 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 97,946 हो गई है। जिसमें से 67,948 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2430 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 29,691 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 280 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 1317 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 76,876 है। जबकि 55,216 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1929 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 21,468 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 189 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 127 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 7076 हो गई है। जबकि, 5151 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 63 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1852 मरीजों का इलाज चल रहा है। 56 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 179 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 4569 हो गई है, वहीं 2632 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 194 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1921 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 16 मरीज की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 54 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 3394 हो गई है। राज्य में 1422 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 101 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1958 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 07 मरीजों की हुई मौत।

अरुणाचल प्रदेश में 43 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 2701 हो गई है। वहीं 1808 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 37 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 888 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 05 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 82 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1374 हो गई है। जिसमें से 675 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 79 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 693 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 06 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 76 नये मामले सामने आये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 789 हो गई है। जबकि, 371 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 418 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 02 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

सिक्किम में 19 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1167 हो गई है। वहीं 673 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 493 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। जबकि, 01 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Share:

Next Post

आज फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, जानिए आपके शहर में कितना महंगा हुआ

Mon Aug 17 , 2020
नई दिल्ली। कुछ दिनों तक पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहने के बाद अब फिर से इजाफा देखा जा रहा है। कल भी पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी हुई थी और आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल के दाम में इजाफा किया गया है। हालांकि डीजल के दाम पिछले 17 दिनों से स्थिर हैं। आज तेल कंपनियों […]