बड़ी खबर

पूर्वोत्तर में 24 घंटों में आए कोरोना के 2147 नये मरीज, संख्‍या बढ़कर 35,153 हुई

गुवाहाटी । पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण के प्रसार में वृद्धि के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में जहां वृद्धि हो रही है।वहीं काफी संख्या में नये मरीजों की शिनाख्त हो रही है, जो लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 2147 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 35,153 हो गई है। जिसमें से 21,478 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 1136 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 12,561 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 84 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 03 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 1680 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 26,773 है। जबकि, 18,034 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 938 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 8667 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 69 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 254 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 3347 हो गई है। जबकि, 1926 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 81 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1399 मरीजों का इलाज चल रहा है। 08 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 90 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 2015 हो गई है, वहीं 1384 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 64 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 631 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

नगालैंड में 09 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 1030 हो गई है। राज्य में 485 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। 545 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में 68 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 858 हो गई है। वहीं 303 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 18 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 552 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 03 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 21 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 490 हो गई है। जिसमें से 70 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 18 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 416 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 04 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में पिछले 24 घंटों के दौरान कोई नया मरीज सामने नहीं आया है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 297 हो गई है। जबकि, 168 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं 129 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिक्किम में 25 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 343 हो गई है। वहीं 108 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। फिलहाल 222 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है।

Share:

Next Post

तीन बार निगम ने कचौरी वाले का चालान बनाया, फिर भी नहीं माना

Wed Jul 22 , 2020
मालवा मिल पर भी सुनार की दुकान पर हुआ विवाद इन्दौर। धेनु मार्केट में कचौरी की दुकान के बाहर नाश्ता करने वालों को देख नगर निगम के झोनल अधिकारी की गाड़ी रुकी और चालान बनाने लगे। दुकान वाला आया, हाथ-पैर जोड़े और मास्क नहीं होने पर चालान बनाकर निगम कर्मचारी चलते बने। बताया जा रहा […]