img-fluid

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 2182 नये मरीज, संख्या हुई 1,13,940

August 23, 2020

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 2182 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 1,13,940 हो गई है। जिसमें से 83,613 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2902 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 30,049 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 349 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 1856 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 87,909 है। जबकि, 65,597 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2476 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 22,082 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 227 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 280 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 8386 हो गई है। जबकि, 6061 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 410 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 2337 मरीजों का इलाज चल रहा है। 70 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 83 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 5132 हो गई है, वहीं 3455 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 194 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1655 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 22 मरीज की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 16 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 3635 हो गई है। राज्य में 2166 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 92 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1453 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 08 मरीजों की हुई मौत।

अरुणाचल प्रदेश में 97 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 3223 हो गई है। वहीं 2228 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 103 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 990 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 05 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 93 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1811 हो गई है। जिसमें से 769 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 20 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1035 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि 07 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 08 नये मामले सामने आये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 903 हो गई है। जबकि, 421 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 482 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 02 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

सिक्किम में 45 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1381 हो गई है। वहीं 871 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 37 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 507 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। जबकि, 03 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Share:

  • भारत में कोरोना संक्रमण 30.38 लाख के पार पहुंचा

    Sun Aug 23 , 2020
    नई दिल्ली । भारत में कोरोना (काविड-19) वायरस का संक्रमण करीब 30 लाख लोगों तक पहुंच चुका है । इसी के साथ बताना होगा कि दुनिया का तीसरा ऐसा देश है, जिसने 30 लाख का आंकड़ा पार किया है। भारत से ज्यादा अमेरिका और ब्राजील ही हैं। इनके अलावा कोई भी ऐसा देश नहीं है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved