बड़ी खबर

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 3477 नये मरीज, संख्‍या बढ़कर 79,701 हुई

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर राज्य है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 3477 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 79,701 हो गई है। जिसमें से 54,048 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 1831 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 23,687 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 222 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 04 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 2900 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 61738 है। जबकि, 43587 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1261 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 17997 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 151 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 62 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 6223 हो गई है। जबकि, 4443 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 267 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1720 मरीजों का इलाज चल रहा है। 42 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 100 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 3853 हो गई है, वहीं 2122 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 78 घंटों के दौरान 1720 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1698 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 11 मरीज की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 230 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 3011 हो गई है। राज्य में 973 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 69 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2027 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 08 मरीजों की हुई मौत।

अरुणाचल प्रदेश में 76 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 2231 हो गई है। वहीं 1592 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 110 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 636 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 03 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 53 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1115 हो गई है। जिसमें से 498 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 08 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 611 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 06 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 12 नये मामले सामने आये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 620 हो गई है। जबकि, 223 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 25 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 297 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 01 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

सिक्किम में 44 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 910 हो गई है। वहीं 510 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 13 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 399 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। जबकि, 01 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Share:

Next Post

बागपत के पूर्व बीजेपी जिलाध्‍यक्ष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्‍या, हमलावर फरार

Tue Aug 11 , 2020
बागपत। यूपी के बागपत जिले में बीजेपी के पूर्व जिलाध्‍यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। जिस समय उनकी हत्‍या की गई वह सुबह टहलने के लिए गए हुए थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन्‍हें […]