बड़ी खबर

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 3886 नये मरीज, संख्या बढ़कर 1,40,030 हुई

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 3886 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 1,40,030 हो गई है। जिसमें से 1,06,141 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2045 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 33,392 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 465 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 3266 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 1,09,041 है। जबकि 85,459 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1531 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 23,273 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 306 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 321 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 11,644 हो गई है। जबकि, 7433 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 201 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 4089 मरीजों का इलाज चल रहा है। 103 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 140 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 6252 हो गई है, वहीं 4330 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 91 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1894 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 28 मरीज की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में 78 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 4112 हो गई है। वहीं 2885 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 63 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1220 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 07 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

नगालैंड में 28 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 3950 हो गई है। राज्य में 3058 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 41 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 874 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 08 मरीजों की हुई मौत।

मेघालय में 25 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2368 हो गई है। जिसमें से 1162 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 113 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1196 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 10 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 25 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1652 हो गई है। वहीं 1225 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 05 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 404 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि 03 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 03 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1011 हो गई है। जबकि, 422 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं 419 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 02 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

Share:

Next Post

बियर ग्रिल्स के साथ जंगल की सैर पर निकले अक्षय कुमार

Tue Sep 1 , 2020
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी की अक्षय कुमार जल्द ही डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाले शो ‘इनटू द वाइल्ड’ में बियर ग्रिल्स के साथ नजर आएंगे। ये शो डिस्कवरी पर 11 और 14 सितंबर को रात 8 बजे प्रसारित होगा,जिसमें  अक्षय कुमार खतरों से खेलते नजर आएंगे । अक्षय कुमार इस शो को लेकर […]