बड़ी खबर

पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.44 लाख के पार

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 4853 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 244040 हो गई है। जिसमें से 193454 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2909 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि, 49357 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 1152 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों के रूप में 3590 की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 180811 है। जबकि, 145615 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1616 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 34496 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 697 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।त्रिपुरा में 381 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 25731 हो गई है। 19669 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 489 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 5765 मरीजों का इलाज चल रहा है। 274 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 237 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 10983 हो गई है और 8460 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 421 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि, 2456 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 67 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में 243 मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही राज्य में मरीजों की कुल संख्या 9796 हो गई है। हालांकि 6890 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 147 मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 2890 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 16 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

नगालैंड में 123 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 6163 हो गई है। राज्य में 5025 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 83 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1075 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 12 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 176 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5639 हो गई है। इनमें से 3975 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 35 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 1615 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 49 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 75 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2931 हो गई है। हालांकि 2222 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 68 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 672 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि, 37 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 28 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1986 हो गई है जबकि 1598 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 50 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 388 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और 2 मरीज राज्य से बाहर चले गये हैं।

Share:

Next Post

अधिकमास की पूर्णिमा पर आज कई शुभ संयोग

Thu Oct 1 , 2020
– शहर के मंदिरों में आज सुबह से शाम तक होंगे विशेष अनुष्ठान इन्दौर। आज अधिक मास की पूर्णिमा पर आज कई योग बन रहे हैं वृद्धि व विजयी योग जैसे शुभ संयोग में आज शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से लेकर सायंकार तक विभिन्न अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। भगवान का अभिषेक कर कथा […]