इंदौर न्यूज़ (Indore News)

अधिकमास की पूर्णिमा पर आज कई शुभ संयोग


– शहर के मंदिरों में आज सुबह से शाम तक होंगे विशेष अनुष्ठान
इन्दौर। आज अधिक मास की पूर्णिमा पर आज कई योग बन रहे हैं वृद्धि व विजयी योग जैसे शुभ संयोग में आज शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से लेकर सायंकार तक विभिन्न अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। भगवान का अभिषेक कर कथा आयोजित होगी।
हिन्दी पंचाग के अनुसार, अधिक मास की पूर्णिमा का दिन गुरुवार है मलमास में पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन श्री लक्ष्मी नारायण की पूजा करने, स्नान और दान का विधान है। पूर्णिमा के दिन या एक दिन पूर्व लोग श्री सत्यनारायण व्रत करते हैं तथा उनकी कथा का श्रवण करते हैं। इस बार कोरोना महामारी के कारण लोग नदी या सरोवर में स्नान नहीं करेंगे। ऐसे में आप घर पर ही स्नान, दान आदि करें।
यह है पूर्णिमा का महत्व
अधिक मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व इसलिए है कि यह मास भगवान विष्णु को समर्पित है। मलमास में भगवान विष्णु की पूजा करना मंगलकारी होता है और पूर्णिमा के दिन उनके ही श्री सत्यनारायण अवतार की पूजा की जाती है।

Share:

Next Post

पंजाब में अकालियों की एंट्री से पहले चंडीगढ़ की सभी सीमाएं सील

Thu Oct 1 , 2020
चंडीगढ़ । पंजाब के विभिन्न स्थानों से मोर्चे के लिए निकले अकालियों को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है। अकाली दल के कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पहुंचकर राज्यपाल के निवास के समक्ष एकत्र होना है। चंडीगढ़ के क्षेत्र में धारा 144 लागू है, इसलिए पुलिस ने पंजाब से दाखिल होने वाले सभी […]